Blanket Distribution Drive: बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों को राहत‚ वनराज स्टील की पहल

Blanket Distribution Drive: बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए चांडिल के हुमीद स्थित बीएसआईएल परिसर में संचालित वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। कंपनी ने अपने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत क्षेत्र के जरूरतमंद और असहाय लोगों के

Facebook
X
WhatsApp

Blanket Distribution Drive: बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए चांडिल के हुमीद स्थित बीएसआईएल परिसर में संचालित वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। कंपनी ने अपने सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के तहत क्षेत्र के जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।

इस सामाजिक कार्यक्रम के तहत कंपनी द्वारा करीब 400 असहाय महिला एवं पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने इस पहल को समय की जरूरत बताते हुए कंपनी की प्रशंसा की।

कंबल वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो रहीं। उन्होंने स्वयं लाभार्थियों के बीच कंबल वितरित किए और कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। विधायक ने लोगों से अपील की कि वे ठंड से बचाव के लिए कंबलों का नियमित उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार जरूरतमंदों के लिए इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए सहायता कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में मौजूद वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ शंकर सामंता ने कहा कि कंपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे ही सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंच सके।कंबल वितरण कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम को व्यापक समर्थन मिला।

TAGS
digitalwithsandip.com