Blanket Distribution Drive: दिसोम गुरु और शहीद सुनील महतो की जयंती‚ झामुमो ने मनाई श्रद्धा से

Blanket Distribution Drive: जमशेदपुर में झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय दिसोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जन्म जयंती और पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 57वीं जन्म जयंती झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में केक काटकर

Facebook
X
WhatsApp

Blanket Distribution Drive: जमशेदपुर में झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय दिसोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जन्म जयंती और पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 57वीं जन्म जयंती झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में केक काटकर खुशियां मनाई गईं और दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय गुरुजी और शहीद सुनील महतो के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्षों और योगदान को याद किया। कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन से जुड़े लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायी बना रहा।

जयंती के अवसर पर झामुमो ने मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए 150 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी सेवा कार्य कर दोनों नेताओं की जयंती को समाज सेवा के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम झामुमो संयोजक प्रमुख बागराई मार्डी ने कहा कि स्वर्गीय गुरु शिबू सोरेन और शहीद सुनील महतो ने अपने पूरे जीवनकाल में मानवता की सेवा, सामाजिक न्याय और आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि झामुमो आज भी उन्हीं विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के मार्ग पर चल रही है।

बागराई मार्डी ने बताया कि दोनों नेताओं की जयंती को औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए पूरे दिन मानव सेवा के कार्यों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि यही गुरुजी और शहीद सुनील महतो को सच्ची श्रद्धांजलि है।

TAGS
digitalwithsandip.com