BJP Leadership Change: जमशेदपुर भाजपा को मिला नया जिला अध्यक्ष‚ संजीव सिन्हा को सौंपी गई कमान

BJP Leadership Change: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगठन को नई दिशा देते हुए संजीव सिन्हा को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे संजीव सिन्हा को यह जिम्मेवारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब संगठन को जमीनी स्तर पर और

Facebook
X
WhatsApp

BJP Leadership Change: जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगठन को नई दिशा देते हुए संजीव सिन्हा को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे संजीव सिन्हा को यह जिम्मेवारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की जरूरत महसूस की जा रही है। उनके नाम की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के पदभार ग्रहण समारोह में बोकारो के पूर्व विधायक बीरेंची नारायण और जिला प्रभारी मनोज सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संजीव सिन्हा का जोरदार अभिनंदन किया और उनके नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

संजीव सिन्हा ने भाजपा संगठन में लगभग तीन दशकों तक विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्ष पद के लिए करीब 10 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिसके बाद विचार-विमर्श कर संजीव सिन्हा के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

संजीव सिन्हा के चयन के बाद जिला भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। नेताओं का मानना है कि उनके अनुभव से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

पदभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा में पद का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का महत्व होता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सभी वरिष्ठों, कार्यकर्ताओं और युवाओं को साथ लेकर पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को और सशक्त बनाएंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com