Adityapur News: गांधीनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, जेसीबी के सामने लेट गईं महिलाएं

Adityapur News: आदित्यपुर स्टेशन रोड स्थित गांधीनगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी लेकर पहुंची टीम को महिलाओं ने रोकने की कोशिश की. विरोध के दौरान कई महिलाएं जेसीबी के सामने आकर खड़ी हो गईं. कुछ

Facebook
X
WhatsApp

Adityapur News: आदित्यपुर स्टेशन रोड स्थित गांधीनगर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया. हाईकोर्ट के आदेश पर जेसीबी लेकर पहुंची टीम को महिलाओं ने रोकने की कोशिश की. विरोध के दौरान कई महिलाएं जेसीबी के सामने आकर खड़ी हो गईं. कुछ महिलाएं मशीन के सामने बैठ गईं. इसी दौरान धक्का-मुक्की के बीच एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी.

बिना पुनर्वास घर तोड़ने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए गरीबों के घर हटाने की कार्रवाई कर रहा है. टीम के मौके पर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. महिलाओं ने जेसीबी का रास्ता रोक दिया, जिससे कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही.

बाउंड्री वॉल और अधबना मकान तोड़ा
गम्हरिया अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह मजिस्ट्रेट के रूप में भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रशासन ने आंशिक कार्रवाई की. जेसीबी से प्लॉटिंग के लिए बनाई गई बाउंड्री वॉल और एक अर्द्धनिर्मित मकान को तोड़ दिया गया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था.

कार्रवाई को लेकर सियासत भी शुरू
गांधीनगर में हुई कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी सामने आई है. झामुमो नेता भुगलु सोरेन ने भाजपा नेता बॉबी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बॉबी सिंह भाजपा की राजनीति के तहत साजिश कर गरीबों के मकान उजड़वा रहे हैं. भुगलु सोरेन ने प्रशासन से गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने की मांग की है.

TAGS
digitalwithsandip.com