Adityapur Nagar Nigam: आमरण अनशन के बाद‚ पूर्व पार्षदों और प्रशासन के बीच बैठक संपन्न

Adityapur Nagar Nigam: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षदों द्वारा पिछले दिनों निगम प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ किए गए आमरण अनशन के बाद अब प्रशासन और पार्षदों के बीच संवाद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसी क्रम में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया

Facebook
X
WhatsApp

Adityapur Nagar Nigam: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षदों द्वारा पिछले दिनों निगम प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ किए गए आमरण अनशन के बाद अब प्रशासन और पार्षदों के बीच संवाद की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसी क्रम में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने की।

बैठक में पूर्व पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की मांग रखी।इस पर उपनगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि सभी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के कारण फिलहाल कुछ विकास कार्य और टेंडर प्रक्रिया रोक दी गई है।आचार संहिता समाप्त होते ही रुके हुए टेंडर जारी किए जाएंगे और सभी विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

पूर्व पार्षदों ने उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के आश्वासन पर भरोसा जताया, साथ ही कहा कि प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना है, जिससे उम्मीद जगी है कि उनकी जायज मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी।

हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि वादे पूरे नहीं हुए, तो वे फिर से आमरण अनशन या भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com