रांची और जमशेदपुर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी और उमस का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। रांची के भी अधिकतम तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हुआ है। यहां अधिकतम तापमान अभी 32 डिग्री सेल्सियस है वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई को रांची में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है। जमशेदपुर में भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में औसतन 285.6 मिमी बारिश होती है लेकिन इस वर्ष 1 जून से 10 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसून से केवल 167.5 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है। यह औसत से 41 फीसदी कम है।
झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के कई जिलों में आज से 3 दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि गर्जन के साथ वज्रपात भी होगा वहीं तेज हवाएं भी चलेगी। गौरतलब है कि झारखंड का साहिबगंज जिला ही है जहां इस वर्ष औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि बारिश के समय अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलें। बारिश से बचने के लिए पेड़ों की नीचे आश्रय ना लें और ना ही बिजली के खंभों के नजदीक जाएं। इस बीच राजधानी रांची और आसपास के जिलों में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं। इन जिलों में इस वर्ष औसत से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मिनी हिल स्टेशन के रूप में विख्यात रही रांची में सामान्य दिनों में औसतन 296.1 मिमी बारिश होती है लेकिन इस वर्ष 1 जून से 10 जुलाई के बीच महज 157.8 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह काफी कम है। औसत से कम बारिश होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को है। खेतों में पानी नहीं है इसलिए वे बिचड़े की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। मध्यम या संपन्न आयवर्ग वाले किसान, जिनके पास सिंचाई की सुविधा है उन्होंने रोपनी शुरू कर दी है। हालांकि, संताल परगना मे इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है और वहां किसानों ने रोपनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी झारखंड में बारिश की कमी की वजह से सूखा पड़ा था। राज्य सरकार ने 24 में से 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था
Jamshedpur : गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य तैयारी
Jamshedpur : गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में...