Ranchi: रांची के उच्चतम तापमान में बदलाव नहीं, न्यूनतम तापमान गिरा मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह 24.5 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. रांची का न्यूनतम तापमान अब 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
जमशेदपुर में आज कितना रहा तापमान
पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां उच्चतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि हुई है. यहां का अधिकतम पारा 13 जनवरी को रहने वाले अधिकतम तापमान के बराबर ही है. यानी न सामान्य से अधिक है, न सामान्य से कम. लेकिन, न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 11.4 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
डाल्टेनगंज का पारा 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा
डाल्टेनगंज के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान बढ़ गए हैं. अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री चढ़कर 28.2 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री बढ़कर 14.3 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है.
बोकारो में आज कैसा है मौसम
बोकारो का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढकर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. बोकारो का आज का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
रांची के कांके में तापमान सबसे कम
राजधानी रांची के तापमान की बात करें, तो हिनू में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. नामकुम में उच्चतम पारा 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उधर, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके में स्थापति वेधशाला में कांका का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. इस तरह रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का रहा.