Jharkhand Weather/ 26 अप्रैल: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। राज्य में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 26 अप्रैल से अगले छह दिनों तक झमाझम बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात हो सकते हैं।
इससे तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले कई दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका पारा अब नीचे आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में दिन के समय लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद आंधी-तूफान और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
लोगों से सावधानी बरतने और खुले स्थानों से बचने की अपील की गई है।जमशेदपुर मौसम रिपोर्ट (26 अप्रैल, 2025):जमशेदपुर में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। हल्की बादल छाए हुए हैं और दोपहर बाद बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 20-25 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उमस कम महसूस हो रही है और लोगों को थोड़ी राहत मिली है।