Jharkhand vande matram express: रांची से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल सेकेंड ट्रायल हो चुका है। अब इसकी समय-सारिणी की भी घोषणा जल्द होगी। रेलवे मंत्रालय के मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। 5 मिनट की स्टॉपेज के बाद शाम 4:15 बजे पटना के लिए रवाना हो जाएगी। यह रात 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। ट्रेन 6.15 घंटे में 385 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी औसतन स्पीड 61 किमी होगी। समय-सारिणी स्वीकृति होते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।