Jharkhand: सिमडेगा जिला अंतर्गत कोलेबिरा थानाक्षेत्र में प्रतिबंधित पशु लदा पिकअप वैन जब्त किया गया है। प्रतिबंधित पुश 10 पिकअप वैन में लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने 7 पिकअप वैन के चालक को गिरफ्तार किया है लेकिन 3 किसी तरह भागने में कामयाब रहे। पुलिस गिरफ्तार चालकों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित पशुओं को तस्करी कर ओडिशा से झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। सिमडेगा एसपी सौरभ को गुप्त सूचना मिली थी कि 10 की संख्या में पिकअप वैन में लादकर पशुओं को इसी रास्ते से लाया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस ने जाल बिछाया और घाटी के पास सभी 10 वाहनों को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि प्रत्येक वैन में कम से कम 5 गोवंश लदे थे। पूछताछ में पता चला कि इन पशुओं को ओडिशा से बिहार के राजरंगपुर ले जाया जा रहा था।
ओडिशा और बंगाल से झारखंड के कोलेबिरा के रास्ते बिहार में पशुओं की तस्करी की जाती है। पहले भी कई खेप पशु ले जाए गए हों। इस बार कोलेबिरा पुलिस को भनक लग गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 10 वाहनों को जब्त कर लिया। सभी वाहनों को थाने ले आया गया है और पिकअप चालकों से पूछताछ जारी है।
कोलेबिरा पुलिस जानना चाहती है कि इन जानवरों को कहां ले जाया जा रहा था। गौरतलब है कि झारखंड में गौ-तस्करी और उनकी हत्या पर प्रतिबंध लगाया गया है। पिछले साल तुपुदाना में एक महिला दारोगा की गौ तस्करों द्वारा पिकअप वैन से कुचलकर हत्या कर दिए जाने के बाद महीनों तक यह मामला सुर्खियों में रहा था। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।