बीजेपी ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। फिलहाल, बीजेपी के खाते में 11 लोकसभा सीटें हैं। बाकी 3 में से 1 झामुमो, 1 कांग्रेस और एक एनडीए में सहयोगी आजसू पार्टी के पास है। बीजेपी राजमहल और चाईबासा सीट पर दोबारा जीत हासिल करना चाहती है। इस सिलसिले में कुछ महीने पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के चाईबासा और देवघर का दौरा भी किया था। सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी के सर्वे भी करा रही है जिसमें मौजूदा सांसदो के कामकाज की रिपोर्ट ली जा रही है। इसमें कार्यकर्ताओं और आम जनता से सवाल पूछा जाना है। यदि किसी सांसद के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल है तो उसका टिकट कट सकता है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। महाजनसंपर्क अभियान के जरिए बीजेपी नेता मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचा रही है। महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया 13 जून से झारखंड के विभिन्न जिलों में 3 दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। रेल राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे 12, 14 और 15 जून को संथाल परगना, कोल्हान प्रमंडल के पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे। दानवे को सात जनवरी को चाईबासा लोकसभा सीट का प्रभारी भी बनाया गया था।
वहीं महाराष्ट्र के विधान पार्षद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो राम शिंदे 12 से 15 जून तक रांची, खूंटी और जमशेदपुर जिले में रहेंगे। 12 और 13 जून को नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी पाकुड़, साहिबगंज जिला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आर्थिक सहयोग से पार्टी से भावनात्मक जुड़ाव होगा भाजपा के एक वरिष्ठ प्रवक्ता का कहना है कि भाजपा सिर्फ जनसंपर्क ही नहीं करती, बल्कि लोगों से आथिक सहयोग की भी अपेक्ष रखती है। इससे जुड़नेवाले भावनात्मक रूप से पार्टी से जुड़ते हैं। संपर्क से समर्थन अभियान में झारखंड भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं को लगाया गया है।
इनमें प्रदेश के अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सभी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद व पूर्व विधायक सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसमें अलग- अलग तिथियों में ये नेता सभा और सम्मेलन के माध्यम से संपर्क और समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान 20 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से मिल रहे हैं। उनका समर्थन मांग रहे हैं। व्यक्तिगत संपर्क के साथ-साथ पार्टी की आजीवन सहयोग निधि योजना भी साथ चल रही है। साथ ही बीजेपी ने एक टोल फ्री नंबर 90090020024 जारी किया है, जिसपर मिस्ड कॉल कर लोगों को जोड़ने का अनूठा तरीका शुरू किया है। इससे भाजपा के साथ जुड़ने और सतत संवाद बनाए रखने की योजना को कामयाबी मिल रही है।
Mango Flyover Update: मांगो फ्लाईओवर का 50% काम हुआ पूरा‚ दिसंबर 2025 तक निर्माण पूरा होने का लक्ष्य
Mango Flyover Update: शहर की सबसे बड़ी समस्या—मानगो पुल और इसके आसपास की सड़कों पर लगने वाला जाम—अब हल होती...