Jharkhand: झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 10 अधिकारियों का प्रमोशन हो गया है. ये सभी 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं. जिन लोगों को प्रमोशन मिला है, उनके नाम अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, ऋषभ कुमार झा, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह और मुकेश कुमार हैं. प्रमोशन मिलने के बाद ये लोग भारतीय पुलिस सेवा के जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के पे लेवल-12 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोन्नत हो गए हैं. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनका प्रमोशन 1 जनवरी 2025 से लागू हो गया है.
प्रोन्नति के साथ लगाई गई है एक शर्त
झारखंड सरकार की ओर से जो अधिसूचना जारी की गई है, उसमें प्रोन्नति की शर्त भी लगाई गई है. कहा गया है कि इन सभी अधिकारियों को इस शर्त के साथ प्रमोशन दिया जाता है कि ये लोग प्रशिक्षण के अगले स्लॉट में एमसीटीपी फेज-III प्रशिक्षण पूरा कर लेंगे.
राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना
10 जनवरी 2025 को सरकार के उप सचिव ओम प्रकाश तिवारी ने झारखंड के राज्यपाल के आदेश से यह अधिसूचना जारी की है. इसमें यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रोन्नति के बाद इन पुलिस पदाधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा. यानी उनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जा रही है.
प्रमोशन पाने वाले आईपीएस अधिकारियों की पूरी लिस्ट
1. अंजनी अंजन, भारतीय पुलिस सेवा
2. सौरभ, भारतीय पुलिस सेवा
3. अमित रेणु, भारतीय पुलिस सेवा
4. ऋषभ कुमार झा, भारतीय पुलिस सेवा
5. शंभु कुमार सिंह, भारतीय पुलिस सेवा
6. अजय कुमार सिन्हा, भारतीय पुलिस सेवा
7. पूज्य प्रकाश, भारतीय पुलिस सेवा
8. सहदेव साव, भारतीय पुलिस सेवा
9. अमित कुमार सिंह, भारतीय पुलिस सेवा
10. मुकेश कुमार, भारतीय पुलिस सेवा