Jharkhand crime: पाकुड़ जिले में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया I बढ़ते विवाद के बाद दोनों गुटों के लोग आपस में मारपीट करने लगे। हिंसक झड़प में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया, इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई आरोपी गिरफ्तारी के डर से गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। दो भाई डेविडधन मुर्मू और वकील मुर्मू की दूसरे गुट के लोगों ने हत्या कर दी। दोनों भाइयों की उम्र तीस साल के आसपास थी । कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, यह घटना महेशपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की है। दो गुटों के बीच आम तोड़ने को लेकर शनिवार की रात मारपीट हो गई।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।