Jharkhand Activist/चांडिल: झारखंड आंदोलनकारी और विस्थापितों की आवाज रहे कपूर बागी उर्फ कपूर टुडू का हाल ही में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह कार्यक्रम चांडिल प्रखंड के चाकुलिया गांव में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलन से जुड़े संगठन और स्थानीय लोग भी पहुंचे।मुख्यमंत्री ने कपूर बागी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक सच्चा आंदोलनकारी और आदिवासियों का हितैषी बताया।

कपूर बागी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन के भांजे और सीएम हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे, फिर भी उन्होंने हमेशा सादगी से जीवन व्यतीत किया और विस्थापितों के हक के लिए संघर्ष किया।कपूर बागी विस्थापित मुक्ति वाहिनी संगठन के संयोजक के रूप में वर्षों तक सक्रिय रहे।
यह दुखद है कि उनके परिवार के तीनों भाई – किशोर टुडू, अनूप टुडू और अब कपूर बागी – का निधन किडनी फेल्योर के कारण हुआ।उनके निधन को झारखंड आंदोलन के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।