जमशेदपुर: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। खास बात ये रही की इस दौरान युवा कांग्रेस के लोगों ने युवा कांग्रेस की महिला सदस्यों को ध्वजारोहण करने का मौका दिया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने बताया कि “हमारे देश में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत है लेकिन विभिन्न क्षेत्रों में यदि हम महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करें तो महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत कम है इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे नेता राहुल गांधी जी के निर्देश पर युवा कांग्रेस ने ये मुहिम चलाई है जिसमें हम ‘आधी आबादी पूरा हक’ के नारे के साथ अपनी बहनों के सम्मान में उन्हें ध्वजारोहण का मौका दे रहे हैं।
इसके माध्यम से हम यह भी संदेश देना चाहते हैं की राजनिति सहित किसी भी क्षेत्र में हमारी बहनें, माताएं आगे आना चाहती हैं तो हम उनके भाई उनके बेटे उनका स्वागत करने के साथ ही उनके साथ डटकर खड़े हैं।”
स्वतंत्रता दिवस के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के कार्यक्रम में नंद नगर ग्वाला बस्ती में शक्ति सुपर शी कॉर्डिनेटर सुनीता टोप्पो, लकड़ी टाल में शक्ति सुपर शी कॉर्डिनेटर संध्या दास, बाबूडीह में शक्ति सुपर शी सदस्य रिंकी सिन्हा, बिरसानगर जोन 04 में शक्ति सुपर शी सदस्य सुनीता सिंह, सीताराम डेरा में शक्ति सुपर शी सदस्य नेहा सिंह ने ध्वाजारोहण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक अमन सिद्दीकी, शुभम सुखला,निक्कू, सोनू, बिट्टू यादव, रघु चंदन प्रधान, रितेश, नवीन,पंकज, विवेक, सुभाष, प्रमोद, अभिषेक, अमित, मुकेश, महेश, जीशू, नमिता सिंह एवं सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस से कार्यकर्ता उपस्थित थे
Tiranga Yatra: जमशेदपुर में सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई
Tiranga Yatra: जमशेदपुर में देश की सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में झारखंड के...