Jamshedpur/bagbera: आज 8 अगस्त को अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान तथा बागबेड़ा महिला इकाई द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान बागबेड़ा कॉलोनी के प्रांगण में किया गया। अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ किया गया। 121 सुसज्जित कलश में पीले वस्त्र में महिलाएं बागबेड़ा कॉलोनी से बड़ौदा घाट नदी से जल लाकर यज्ञ का शुरुआत की। भव्य कलश यात्रा में बैंड बाजा, घोड़े, रथ, गाने बजाने, सैकड़ों महिला पुरुष और सबसे पीछे रथ पर सवार कथा वाचक श्रद्धेय लता दीदी आकर्षण का केंद्र थीं।

कलश स्थापना के बाद 21 वेदी पर पूजन किया गया। मुख्य यजमान संजय सिंह और कविता परमार के साथ साथ 19 यजमानों ने सामूहिक रूप से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संकल्प लिया।

दोपहर 3 बजे से श्रद्धेय लता दीदी के श्रीमुख से भागवत कथा की शुरुआत हुई। भागवत कथा के पहले दिन के यजमान पूनम झा, संध्या सिंह और गीता सिंह रहीं। आज कथा में भागवत कथा सुनने का महात्म बताया गया। 19 साल के बाद सावन में पुरुषोत्तम मास और इसके महत्त्व की चर्चा कथा में बताया गया। पूरे भक्ति भाव से सैकड़ों लोगों ने कथा का श्रवण किया। 14 तारीख को कथा की समाप्ति होगी।

देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए TheSocialBharat.com से जुड़े रहे। हमारा लक्ष्य है सटीक एवं विस्तृत समाचार प्रसारण ताकि ताज़ा खबर आप तक पहुंचते रहें।