Jamshedpur News: सिदगोड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 8 माह की बेटी के सिर से उठा मां का साया

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है. टिस्को क्वार्टर एल-4/1 में 34 वर्षीय रत्ना यादव का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. मृतका की आठ माह की मासूम बेटी है, जिसके सिर से मां

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: सिदगोड़ा में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 8 माह की बेटी के सिर से उठा मां का साया

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है. टिस्को क्वार्टर एल-4/1 में 34 वर्षीय रत्ना यादव का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. मृतका की आठ माह की मासूम बेटी है, जिसके सिर से मां का साया उठ गया.

करीब एक साल 9 महीने पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, रत्ना यादव की शादी करीब एक वर्ष नौ माह पहले सनी कुमार से हुई थी. उनके पति टाटा स्टील में ठेकेदारी के तहत सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं.

परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला है. मृतका के पिता का नाम समरिया लाल यादव बताया गया है.

पिता को बुलाने की कर रही थीं बात

बताया जा रहा है कि रत्ना यादव अपने पिता को अपने पास बुलाना चाहती थीं. उनके पिता के आने को लेकर भी चर्चा हो रही थी. इसी बीच यह घटना सामने आई.

हालांकि, रत्ना ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. घटना के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

आत्महत्या के कारणों का पता लगना बाकी

घटना के बाद मामले को लेकर पुलिस की जांच और आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आने का इंतजार है. आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

TAGS
digitalwithsandip.com