Jamshedpur News: जमशेदपुर में BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला फूंका

Jamshedpur News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को हुई लाठीबाजी और पत्थरबाजी के बाद शहर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. घटना के विरोध में मंगलवार को जिला भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया. साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर हुए इस

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: जमशेदपुर में BJP का प्रदर्शन, राहुल गांधी और कांग्रेस का पुतला फूंका

Jamshedpur News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को हुई लाठीबाजी और पत्थरबाजी के बाद शहर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. घटना के विरोध में मंगलवार को जिला भाजपा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया. साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर हुए इस प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

लाठीबाजी और पत्थरबाजी के खिलाफ जताया विरोध
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हुए टकराव पर नाराजगी जताई. उनका कहना था कि राजनीतिक विरोध के दौरान लाठीबाजी और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए. पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के कई तरीके हैं. हिंसा का सहारा लेना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है.

जुबली पार्क गोलचक्कर पर जुटे भाजपा नेता
मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध जताया. पुतला दहन के जरिए सोमवार की घटना पर आक्रोश जाहिर किया गया. प्रदर्शन में विधायक पूर्णिमा साहू और जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के अलावा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव का मुद्दा गरमा गया है.

TAGS
digitalwithsandip.com