Jamshedpur Crime News: मानगो में मोबाइल दुकान लूटने की कोशिश, चाकू दिखाकर बोला- बैग में है बम

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित एरिक्शन मोबाइल दुकान में सोमवार को एक युवक ने लूट की कोशिश की. युवक चाकू लेकर दुकान में पहुंचा था. उसने दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि उसके बैग में बम है. युवक की बात सुनकर दुकान में अफरा-तफरी मच गई.

Facebook
X
WhatsApp

आसपास के दुकानदारों ने युवक को पकड़ा
युवक चाकू दिखाकर लूट की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान आसपास के दुकानदारों ने हिम्मत जुटाई और उसे पकड़ लिया. इसके बाद युवक के बैग की तलाशी ली गई. बैग के अंदर बम नहीं, बल्कि एक स्पीकर मिला.

मोबाइल से स्पीकर में बजा रहा था रिंग
पूछताछ में पता चला कि युवक मोबाइल के जरिए स्पीकर में रिंग बजा रहा था. इसी आवाज के सहारे वह लोगों को बैग में बम होने की धमकी दे रहा था. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

पुलिस जुटा रही युवक की जानकारी
पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. उसकी पहचान और उसके वहां पहुंचने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मोबाइल दुकान में लूट की कोशिश के पीछे युवक का क्या मकसद था. मामले में आगे की जांच जारी है.

TAGS
digitalwithsandip.com