Jamshedpur Accident News: मानगो में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के मानगो चौक से डिमना जाने वाली सड़क पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. पिंकी होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय नीरज कुमार की मौत हो गई. नीरज कुमार बालीगुमा वास्तु विहार के रहने वाले थे. वह अपनी

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Accident News: जमशेदपुर के मानगो चौक से डिमना जाने वाली सड़क पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. पिंकी होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 50 वर्षीय नीरज कुमार की मौत हो गई. नीरज कुमार बालीगुमा वास्तु विहार के रहने वाले थे. वह अपनी आई-स्मार्ट बाइक से डिमना की ओर जा रहे थे.

टक्कर के बाद सड़क पर गिर गए नीरज
बताया जाता है कि उलीडीह ओपी क्षेत्र में पिंकी होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद नीरज सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, पीसीआर टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उनकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान की गई. पुलिस ने परिवार को हादसे की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे. नीरज की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया.

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस वाहन से हुआ और टक्कर कैसे लगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. रात के समय सड़क पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

TAGS
digitalwithsandip.com