जमशेदपुर में रह रहे बिहार-यूपी के लोगो का पहली बार होगा स्वाभिमान यात्रा में महाजुटान। आज कमेटी की पहली बैठक सिद्घगोड़ा भास्कर भवन में हुआ जिसमे संचालन कमेटी बनाने को लेकर चर्चा हुई और तय किया गया कि जितने भी समाज सक्रिय रूप से समाज में कार्य कर रहे है सभी के प्रमुख और अन्य सदस्य को मिला कर संचालन समिति बनाया जाएगा और प्रयास किया जाएगा की हर समाज की भागीदारी हो। यात्रा की लिए बैठक में 2 मार्गों पर चर्चा हुई, बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान से एग्रीको मैदान या केबल मैदान से एग्रीको मैदान अगले बैठक में सभी समाज से तय कर किसी एक मार्ग को तय किया जाएगा। सागर तिवारी ने कहा कि झारखंड बनने के बाद पहली बार सभी समाज का जुटान होने जा रहा है और ये यात्रा ऐतिहासिक होगा इसमें प्रयास होगा कि शहर के सभी बस्ती बस्ती तक जनसंपर्क किया जाए और हर घर से लोगो को यात्रा में जोड़ा जाए और इस यात्रा को प्रत्येक वर्ष किया जाए ऐसी योजना है। कविता परमार ने कहा कि यात्रा से पूरे समाज को फ़ायदा होगा एकजुट होना बहुत ज़रूरी हो गया है वर्तमान में तब ही समाज को आगे बढ़ा पाएगे और इस यात्रा में मेरी भूमिका महिला वर्ग को यात्रा में ज़्यादा से ज़्यादा जोड़ना होगा। बैठक में मुख्य रूप से सागर तिवारी, राजेश झा, कविता परमार, राम कृष्ण दूबे, प्रदीप सिंह, धर्मबीर महतो, विवेक सिंह, राकेश चौरसिया, सोहन पासवान, पप्पू,संजय रजक, जयप्रकाश कुमार और अन्य उपस्थित थे।
Kolhan University: श्री सोनू ठाकुर जी को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में मिली बधाई
Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य के रूप में श्री सोनू ठाकुर जी का मनोनयनझारखंड के राज्यपाल द्वारा कोल्हान...