Jamshedpur: सावन की चौथी सोमवारी पर पूरे देश समेत जमशेदपुर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्त अहले सुबह से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की।
सावन के इस पवित्र महीने में सोमवार का अपना एक अलग ही महत्व होता है आज चौथी सोमवारी है इस उपलक्ष पर जमशेदपुर के विभिन्न शिवालय में अहले सुबह से ही भक्त भगवान का जलाभिषेक कर अपने सगे संबंधियों अपने परिजनों की सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आये।
इसी क्रम में बाबुडीह स्थित श्री श्री शिव हनुमान मंदिर समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया,जहां सैकड़ो की सांख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी घाट से जल लेकर बाबूडीह स्थित शिव हनुमान मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किये।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।