Jamshedpur: भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चन्द्र पोद्दार ने बताया कि सम्मान समारोह का आयोजन आगामी रविवार को तुलसी भवन में संध्या 4:00 बजे से किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी करेंगे।
कहा कि ब्रिटिश भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल विलियम हट कर्जन वायली अत्याचारी था। मदनलाल ढींगरा ने उसका वध कर बहुत बड़ा काम किया।
कहा कि मदनलाल ढींगरा ने देश हित के लिए सबसे बड़ा बलिदान दे दिया। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सके, इसी को ध्यान में रखकर सन 2018 से क्रांतिकारी मदनलाल ढींगरा सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जो राष्ट्र के लिए अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं।
पूर्व में यह सम्मान 2018 में जमशेदपुर के डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी को, 2019 में गाजियाबाद के डॉ राकेश कुमार आर्य को, 2020 में बहरागोड़ा के शहीद गणेश हांसदा के नाम पर उनके माता-पिता को एवं 2022 में मेघालय के डॉ अवधेश कुमार अवध को प्रदान किया जा चुका है।
इस वर्ष यह सम्मान जमशेदपुर के प्रसेनजीत तिवारी को प्रदान किया जायेगा।
Eid-ul-Fitr 2025: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, जानें चांद देखने का महत्व और समय
Eid-ul-Fitr 2025: ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है, जो रमजान के पाक महीने के समापन...