Jamshedpur Protest: जमशेदपुर में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन, पानी और साफ-सफाई की मांग
जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में पानी और साफ-सफाई की समस्या को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ने नगर निगम कार्यालय में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोहेल खान ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि भीषण गर्मी में लोगों के घरों तक नल से जल उपलब्ध कराया जाए और क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारी जाए। सोहेल खान ने कहा कि क्षेत्र में पानी की कमी के कारण लोग डिमना डैम नहाने जा रहे हैं और हादसे का शिकार होकर अपनी जान गवा रहे हैं।
तबस्सुम आरा ने कहा कि नगर निगम लोगों के घर तक पानी उपलब्ध कराने में सफल नहीं है, लेकिन पानी का बिल हर महीने लोगों के घर तक भेज दिया जाता है, जिसे हम विरोध कर रहे हैं।