Jamshedpur: कुख्यात अपराधकर्मी गणेश सिंह को उसके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार करने में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस दौरान सिटी एसएसपी कौशल किशोर के द्वारा बताया गया कि गणेश सिंह जमशेदपुर के टेल्को स्थित सबुज कल्याण संच के पास रंजीत सिंह हत्याकांड में वांछित है एवं इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में गणेश सिंह के विरूद न्यायालय वारंट एवं इश्तेहार भी प्राप्त किया जा चुका था। बीते दिनांक 08.07.2024 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गणेश सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ कोलकाता से सड़क मार्ग द्वारा एक सफेद रंग के कार से एन०एच०-33 होते हुए जमशेदपुर के लिए आ रहा है। इस सूचना पर एक विशेष टिम को लगाकर एन0एचo-33 सिथत गालूडीह चेक पोस्ट के पास जांच कराना प्रारंम किया गया। उसी दौरान कोलकाता के तरफ से एक सफेद रंग की एम0जी0 हेक्टर कार आयी जिसें रोककर चेकिंग एवं सत्यापन किया गया। तलाशी एव सत्यापन के दौरान गणेश सिंह, अमन सिंह एवं रवि जयसवाल कें रूप मे पहचान किया गया। कार की तलाशी लेने पर गाड़ी से एक लाइसेंसी पिस्टल, कई मोबाईल फोन आदि बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि गणेश सिंह, रंजीत सिंह हत्याकांड के वांछित अभियुक्त है। अमन सिंह रंगदारी कांड आर्म्स एक्ट (निरज दूबे के उपर गोली बारी कांड) में फरार था। साथ ही रवि जयसवाल को उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के फरारी के दौरान छुपाकर भिन्न-भिन्न रथानों पर रखने तथा पुलिस से बचाते हुए अपने गाड़ी में लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये गणेश सिंह एव अमन सिंह ने कई अपराधिक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
उल्लेखनीय है कि गणेश सिंह, रंजीत सिंह हत्याकांड के वांछित अभियुक्त है। अमन सिंह रंगदारी कांड आर्म्स एक्ट (निरज दूबे के उपर गोली बारी कांड) में फरार था। साथ ही रवि जयसवाल को उपरोक्त दोनां अभियुक्तों के फरारी के दौरान छुपाकर भिन्न-भिन्न रथानों पर रखने तथा पुलिस से बचाते हुए अपने गाड़ी में लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पकड़ाये गणेश सिंह एव अमन सिंह ने कई अपराधिक मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।