Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में मानगो थाना एवं बोड़ाम थाना क्षेत्र से कुल सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो अलग अलग स्थानों पर चोरी, रंगदारी एवं लूट के मामलों मे संलिप्त है। जमशेदपुर नगर पुलिस अधीक्षक ने इसकी जानकारी एक वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा की पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इन सात अपराधियों की गिरफ़्तारी हुई है।
विगत 26 जून को डिमना लेक के पास चार डाक्टरों से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और इस घटना में ये सभी शामिल थे। गिरफ्त में आये अभियुक्तों में विशाल सिंह, योगेंद्र जोशी, मोहित बर्मन, रौशन मोदी, शंकर महतो, राजा सिंह एवं देवा राव शामिल है। इनके पास से पुलिस ने कुल आठ मोबाइल, नगद पैसे एवं एक बाईक भी जब्त किया है, फिलहाल सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।