Jamshedpur: नरेंद्र मोदी विचार मंच जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जन्मदिन मरीज के बीच केला ,ब्रेड, सेवा एवं लड्डू का वितरण किया का वितरण किया गया एवं बर्मामाइंस….. आश्रम में केक काटा गया एवं मिठाई बाँट कर प्रधानमंत्री जी का जन्मोत्सव बनाया गया।

जिला महामंत्री नितीश राय ने कहा कि, ” आज समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का दिन हैं,क्योंकि आज ही के दिन 72 वर्ष पूर्व भारत वर्ष में एक ऐसे सपूत का जन्म हुआ जिसने अपने दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व के बल पर वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत पहचान स्थापित किया।”

जिला अध्यक्ष रितेश सिंह ने कहा कि, ” नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का चौहुमुखी विकास हुआ साथ ही इनके कुशल नेतृत्व के परिणाम स्वरूप आज भारत दुनिया का सिरमौर बनकर उभरा हैं ऐसे महान,दूरदर्शी एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर हम सभी उनके दीर्घायु एवं स्वस्थमय जीवन की हम सभी कामना करते हैं। “

मौके पर बतौर अतिथि जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के ए.के. रवानी ने कहा कि, ” नरेंद्र मोदी एक दूरदर्शी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व व्यक्ति मोदी जी के नेतृत्व में भारत का डंका पुरे विश्व में बज रहा हैं।” नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा प्रदेश संयोजक अश्वनी कुमार झा प्रदेश संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाशंकर सिंह, समाजिक कार्यकर्त्ता प्रभाकर सिंह, अजय दास, अनिमेष गोराई, दिलीप मजूमदार, किरण गोराई, सुधीर महतो सहित मंच के दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।