Jamshedpur: मध्यप्रदेश मे आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पेशाब किये जाने के खिलाफ झामुमो पार्टी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एवं मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला दहन किया.
जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर भी जिला झामुमो कमिटी के द्वारा पुतला दहन किया गया, इस दौरान इन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, झामुमो नेताओं ने कहा की यह घटना दर्शाता है की भाजपा आदिवासियों पर दमन की नीति अपनाती है, इनके नेता व कार्यकर्त्ता कई कुकृत्य मे संलिप्त है लेकिन इनकी पार्टी इन्हे बचाने का कार्य करती है, आज करवाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति मध्यप्रदेश की सरकार ने की है, और वहां के मुख्यमंत्री सहानुभूति लूटने का प्रयास कर रहें हैं पुतला दहन कर इन्होने अपना आक्रोश व्यक्त किया.
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।