Jamshedpur: झारखंड आंदोलनकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन जेएमएम से बगावत करने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। वही भाजपा में शामिल होने के बाद वे लगातार कोल्हान के दौरे पर हैं जहां भारी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता नेता उनका स्वागत कर रहे हैं। इसी क्रम में चंपाई सोरेन पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका विधानसभा क्षेत्र के कुदादा गांव पहुंचे जहां भारी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थको ने उनका स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन ने कहा है कि उनके स्वागत में उमड़ता जन सैलाब परिवर्तन की लहर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुझपर विश्वास किया है उसे ज़िम्मेदारी पूर्वक पूरा करेंगे। अलग राज्य बनने के बाद संथाल मे आदिवासियों का अस्तित्व सबसे ज़्यादा खतरे मे है और यह राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। भाजपा ही इस मुद्दे को उठा सकती है कोई दूसरा राजनैतिक दल नहीं। उन्होंने कहा है की भाजपा के नेतृत्व मे ही झारखण्ड राज्य का विकास होगा।चम्पाई सोरेन ने कहा की वो पूरा झारखण्ड का दौरा करेंगे।
चम्पाई सोरेन भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड
Flood Relief Inspection : जमशेदपुर में भारी बारिश: उपायुक्त ने डूब क्षेत्रों और राहत शिविरों का लिया जायजा
Flood Relief Inspection : जमशेदपुर: लगातार हो रही भारी बारिश से शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।...