Jamshedpur: जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जमशेदपुर पुलिस ने फरार चल रहे मानगो निवासी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि गणेश सिंह के साथ उसके दो साथी अमन और रवि जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। गणेश सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस काफी दिनों प्रयास कर रही थी। बताया जाता है कि पुलिस ने गणेश सिंह को गैंगटॉक से आते वक्त गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है। पुलिस उसे शहर लेकर आ गई है। हालांकि पुलिस ने अब तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। गणेश सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार का स्थान पर छापामारी कर चुकी थी। उसके खिलाफ पुलिस ने मानगो स्थित निरंजन सिंह काम्प्लेक्स आवास पर भी छापामारी की थी और इश्तेहार चसपा किया था।
Bistupur Gun Attack: खाऊ गली में परिवार संग खाना खा रहे युवक पर हमला‚ गोली लगने से गंभीर
Bistupur Gun Attack: जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित व्यस्त बीच बाजार में मंगलवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने...