Jamshedpur: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार 14 फरवरी को सुबह 9 बजे जमशेदपुर लोकसभा संसदीय चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा। चुनावी कार्यालय का विधिवत उदघाटन झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने दी। वे मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा के सह संयोजक सह पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला महामंत्री राकेश सिंह मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए नंदजी प्रसाद ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कार्यालय के उदघाटन के बाद पार्टी की गतिविधियां अब चुनावी कार्यालय से चलेंगी। कहा कि लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष है और लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की बड़ी जीत के लिए कार्य करना है। कहा कि चुनावी कार्यालय से संगठन की गतिविधि और तेजी से संचालित होगी।
*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*
*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41