Jagannath Rath Ranchi \रांची: धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में इस वर्ष 27 जून को पारंपरिक भव्यता के साथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल मेले का भी आयोजन होगा, जिसकी तैयारियाँ जोरों पर हैं।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश होंगे मुख्य अतिथिमंदिर के प्रथम सेवायत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने जानकारी दी कि इस बार की रथयात्रा को और ऐतिहासिक बनाने के लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा नगर भ्रमण पर निकलेंगेभगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा आकर्षक रूप से सजाए गए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। यह रथ रंग-बिरंगे फूलों, पारंपरिक धार्मिक चिन्हों, रोशनी और सजावटी वस्तुओं से भव्य रूप में सजाया जाएगा।आदिवासी कलाकारों की शिल्पकला का अद्भुत प्रदर्शनइस रथ को सखुआ लकड़ी से पारंपरिक तकनीकों द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें आदिवासी कलाकारों की सुंदर कारीगरी साफ झलकती है।