क्या आप व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं। अगर हां तो यह सूचना आपके लिए है। इसका पालन जरूर करें। चुनाव की घोषणा के साथ ही 15 अक्टूबर से 23 नवंबर, 2024 तक झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।
इन बातों का ध्यान रखें
सत्यापित सूचना ही साझा करें : किसी भी समाचार या जानकारी को फैलाने से पहले उसकी प्रामाणिकता जांच लें।
धार्मिक और राजनैतिक संतुलन बनाए रखें : किसी भी प्रकार की धार्मिक या राजनैतिक विवादों को जन्म देने वाले संदेशों से दूर रहें।
कानूनी परिणामों का ध्यान रखें : गैर-जिम्मेदाराना पोस्ट के कारण आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विवादित या भड़काऊ टिप्पणियों से बचें : ऐसी किसी भी पोस्ट पर विवादित या भड़काऊ प्रतिक्रिया देने से बचें।
अब चुनाव को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर प्रचारित और प्रसारित की जाएगी। इसे लेकर सभी व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों से प्रशासन ने अनुरोध किया है कि वे जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। इसके नाते किसी भी प्रकार की असत्य, भ्रामक या उकसाने वाली सूचना सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें।