रविवार 14 जुलाई को कर्क और सिंह सहित 5 राशियों के लोगों की आय में वृद्धि के योग बने हैं। स्वाति नक्षत्र और सिद्ध योग में आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। जो लोग अपना बिजनस करते हैं उनको अच्छा मुनाफा होगा और जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छी कमाई होने से मन प्रसन्न होगा। आइए जानते हैं रविवार का आर्थिक राशिफल विस्तार से।
मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ से भरा दिन है और आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से करियर के मामले में आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। आपका समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
वृष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ का दिन है। आपके राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास में सफलता प्राप्त होगी। आपको सरकारी विभाग से काम पूरा करवाने में सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में आपको अचानक से कुछ कष्ट हो सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और करियर में लाभ के संयोग बन रहे हैं।
मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आज आपको थोड़ा सा सावधान रहने की सलाह है। कोई मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। शाम के वक्त कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको हर्ष होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में शामिल होने से लाभ होगा।
कर्क राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। शाम से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।
सिंह राशि के लोगों का भाग्य चमकेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्मान मिलेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। विरोधियों को काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। विरोधी आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।
कन्या राशि के लोगों के लिए दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदम में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे।
तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपको कहीं यात्रा में शामिल होना पड़ सकता है। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन काफी बिजी रहेगा और आज आपको दूसरों के काम के लिए काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। घर में अचानक से कोई बीमार पड़ सकता है और उसके इलाज में काफी खर्च हो सकता है। इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। आज आप खुद भी काफी थके रहेंगे और काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।
धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी विभाग में अपना काम निकलवाने में सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर राशि के लोगों के लिए दिन लाभ से भरा हेगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर और सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। शाम के वक्त किसी के साथ विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों वाला रहेगा। स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। शनि की वजह से निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति हो सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा मिल सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।
मीन राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों वाला हो सकता है। कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, वरना विवाद हो सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्य पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। कुछ मूल्यवान वस्तुएं चोरी हो सकती हैं। आपको सावधान रहने की सलाह है।