Gumla: मामला गुमला जिला के बसिया थानाक्षेत्र का है। सभी पीड़िता खूंटी जिला के रनिया थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ विकास लांगुरी ने बताया कि बसिया के घुनसेरा के मुन्ना गोप (22) ने नाबालिग फेसबुक फ्रेंड को रनिया में मिलने को बुलाया। साथ ही 2 सहेलियों को लाने को कहा। यह भी कहा कि 1-2 घंटे साथ रहेंगे। बातचीत होने के बाद रनिया की नाबालिग 2 सहेलियों के साथ मुन्ना से मिलने पहुंची। मुन्ना भी दो दोस्तों अनिल इंदवार व अमित बरला के साथ बोलेरो से रनिया पहुंचा। फिर मुन्ना और उसके दोनों दोस्त तीनों बच्चियों को बोलेरो में बैठाकर जबरन घुनसेरा ले आए। यहां तीनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जलाकर मार देने की धमकी दी।
आरंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के साथ पीड़िता की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी को सोनमेर और 2 को पंथा जंगल से गिरफ्तार किया है। घटना की छानबीन की जा रही है। पीड़िताओं का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर तक सभी साथ थे। इसी बीच एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। और तीनों बच्चियों ने गांव पहुंच घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही बसिया थाने की पुलिस पहुंची और बच्चियों को बसिया रेफरल अस्पताल में इलाज कराया। तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।