Giridih: गिरिडीह जिले में एक माह में औसतन 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब लाइसेंसी दुकानों से बिक जाती है। अगर इसमें अवैध शराब की बिक्री जोड़ दी जाए तो इसमें 7 से 10 करोड़ रुपए और बढ़ जाएंगे। इस संबंध में जानकारी मिली है कि गिरिडीह जिले में 100 लाइसेंसी शराब दुकान संचालित हैं। लगन और कुछेक पर्व त्योहारों में तो शराब की बिक्री और बढ़ जाती है। इसके अलावा पूरे जिले में अवैध ढंग से भी बड़े स्तर पर शराब की बिक्री हो रही है। लोकल स्तर पर भी देशी और विदेशी शराब तैयार कर बेची जा रही है। दूसरे प्रदेशों से भी गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाकों में शराब खपाई जा रही है। अगर अवैध शराब के कारोबार की राशि को जोड़ दिया जाए तो औसतन लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी दुकानों से प्रतिदिन औसतन 1 करोड़ रुपए की शराब गिरिडीह के लोग गटक रहे हैं। सबसे ज्यादा शराब की बिक्री गिरिडीह और बगोदर की लाइसेंसी दुकानों में होती है।
गिरिडीह जिले में एक माह में औसतन 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब लाइसेंसी दुकानों से बिक जाती है। अगर इसमें अवैध शराब की बिक्री जोड़ दी जाए तो इसमें 7 से 10 करोड़ रुपए और बढ़ जाएंगे। इस संबंध में जानकारी मिली है कि गिरिडीह जिले में 100 लाइसेंसी शराब दुकान संचालित हैं। 34 विदेशी, 08 देशी और 58 मिश्रित शराब दुकान हैं। 13 प्रखंडों में संचालित इन दुकानों में फिलहाल 1311 स्टाफ कार्यरत हैं। हर रोज इन लाइसेंसी दुकानों से अमूमन 60 से 75 लाख की शराब बिक रही है । यह सामान्य दिनों की बात है। इतना ही नहीं, जानकार सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह जिला से होकर हर रोज बड़ी मात्रा में बिहार में शराब खपाई जा रही है। इसमें ज्यादातर शराब अवैध ढंग से मंगाई या बनाई गई होती है। बिहार से सटे गिरिडीह जिले के थाना क्षेत्रों से यह कारोबार लंबे समय से चोरी छिपे चल रहा है। कई बार छापामारी में या सड़क दुर्घटना होने के बाद पुलिस ने इसका खुलासा भी किया है। इस संबंध में समस्त लाइसेंसी दुकानों का संचालन कर रही जे एम डी सर्विसेज प्रा लि के प्रबंधक राहुल सिंह ने कहा कि कम से कम 56 लाख की शराब बिक्री होगी तो सरकार को देय राजस्व आएगा। फिलहाल कभी 60 तो कभी 65 लाख की रोज बिक्री है। उत्पाद विभाग और पुलिस के द्वारा विभिन्न इलाकों में लगातार रेड किया जा रहा है। इसे और तेज करने की आवश्यकता है।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।