Giridih Incident: गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के पंचायत सचिव सुखलाल महतो की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बीडीओ सहित चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 13 जून को जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें पहले धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रांची रेफर कर दिया गया था।
रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि बीडीओ और अन्य लोगों की प्रताड़ना के कारण सुखलाल महतो ने यह कदम उठाया।