Foundation Day/जमशेदपुर: देश की आज़ादी से पूर्व इस्पात उद्योग मे औद्योगिक क्रांति लाने वाले दूरदर्शी जे एन टाटा की 186 वीँ जयंती पर जमशेदपुर मे विधुत सज़्ज़ा का उद्धघाटन टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया। टाटा स्टील जे एन टाटा की जयंती को 3 मार्च को संस्थापक दिवस के रूप मे मनाती है।

प्रति वर्ष शहर को आकर्षक रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाता है। आपको बता दे की 3 मार्च 1839 गुजरात मे पुरोहित परिवार मे जन्मे जे एन टाटा बचपन से ही दूरदर्शी थे सामाजिक औद्योगिक आर्थिक नीति मे उनका विशेष लगाव था।उनकी दूरदृष्टि ने भारत मे इस्पात और ऊर्जा की नींव रखी।

सौ साल से अधिक पुरानी टाटा स्टील और जमशेदपुर शहर उनके सपनो का शहर है। प्रति वर्ष 3 मार्च एक यादगार पल होता है। पुरे शहर के अलावा जुबली पार्क को विशेष रूप से सजाया जाता है। पार्क मे स्थापित जे एन टाटा की विशाल मूर्ति के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मार्च को लाइटिंग का उद्धघाटन होता है।

इधर 186 वीँ जयंती की पूर्व संध्या पर जुबली पार्क मे टाटा संस के चेयरमैन के साथ टाटा स्टील के एमडी जुस्को के एमडी के अलावा कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। चेयरमैन के द्वारा लाइटिंग का उद्धघाटन करते ही पूरा पार्क रंग बिरंगी रौशनी मे डूब गया। चेयरमैन और एमडी पार्क के विधुत सज़्ज़ा का अवलोकन किया। मौके पर चेयरमैन ने कहा आई एम हैप्पी।