Foreign Infiltration : झारखंड में विदेशी घुसपैठ का मुद्दा गरमाया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस-झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं।
चाकुलिया में आधार कार्ड का मामला
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में 3 हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण झारखंड में विदेशी घुसपैठ बढ़ रही है।