Fake case Allegation:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार और कुछ अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
मरांडी ने कहा कि वे लगातार भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, जिससे सरकार और अफसरशाही में बैठे भ्रष्ट लोग घबरा गए हैं। उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।