Eye Camp:महादेव मंदिर में आयोजित फ्री आई चेकअप कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों का आंखों का चेकअप किया गया। इस कैंप में 10 से 18 साल के बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रताप मोदक, मधु कुमारी, जीनत परवीन, पूजा कुमारी, और रिजवान दानिश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कैंप में लगभग 90 लोगों को चश्मा और दवाइयां दी गईं। घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने डॉक्टरों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर लालू सिंह, विनय तिवारी, सुधांशु सिन्हा, अशोक मिश्रा, और सनी सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।