Youth Art Campaign: टेल्को गुरुद्वारा परिसर में आयोजन‚ 80 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखायी प्रतिभा

Youth Art Campaign: सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को टेल्को गुरुद्वारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से पर्यावरण

Facebook
X
WhatsApp

Youth Art Campaign: सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को टेल्को गुरुद्वारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों को ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C में विभाजित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरियाली और पृथ्वी बचाओ जैसे विषयों पर आकर्षक और विचारोत्तेजक चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

निर्णायक मंडल में शहर के हर्षित शर्मा, अमृतांशु सिंह एवं अमन विभर ने सभी चित्रों का सूक्ष्म अवलोकन किया। चयनित विजेताओं को सराहना पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को भी सराहना पत्र सह उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के सलाहकार सह टिंपलेट यूनियन के वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रवींद्र कौर, टेल्को गुरुद्वारा के प्रधान बलविंदर सिंह, पलविंदर कौर, समाजसेवी आरफीन अशरफ एवं आशा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और अतिथियों ने नौजवान सभा के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश फैलाया जा सके।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह, आग़ाज़ संस्था के इंद्रजीत सिंह, कार्यक्रम संयोजक जगजीत सिंह, महासचिव रंजीत सिंह, मनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, परमवीर सिंह एवं जयपाल सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

ग्रुप A (उम्र 9 वर्ष तक)हर्षप्रीत कौर, वंशित शर्मा, लुविका साहूग्रुप B (उम्र 10 से 16 वर्ष)खुशी, गुरप्रीत कौर, रौनक कुमार एवं मन्नत कौरग्रुप C (उम्र 17 से 25 वर्ष)गुरप्रीत सिंह, कुमार कौशिक

TAGS
digitalwithsandip.com