Ghatshila Bypoll: घाटशिला विधानसभा (पूर्वी सिंहभूम), झारखंड — समाजवादी पार्टी ने आगामी घाटशिला उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। यह सूची 1 नवंबर 2025 को सपा प्रदेश कार्यालय, रांची में जारी की गई। इसमें प्रदेश युवजन समाजवादी पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा का नाम भी शामिल किया गया है।
“पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी की कमान सौंपने को तैयार हैं। इस बार झारखंड में युवा शक्ति पूरी तरह सशक्त होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि घाटशिला उपचुनाव में समाजवादी पार्टी, महागठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम कर रही है।
कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव और प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्तफा अंसारी की उपस्थिति रही। इसी दौरान स्टार प्रचारकों की सूची औपचारिक रूप से जारी की गई।
सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव 3 नवंबर को घाटशिला दौरे पर रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


