Eid 2025: जमशेदपुर में ईद के त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के बाजारों में ईद के पोशाक, अत्तर, लच्छा और सेवई की बिक्री खूब हो रही है। रमजान के माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है, और इसी माह के अंतिम में ईद का त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा।
ईद के मौके पर नए पोशाक का खासा महत्व है, और लोग नए पोशाक में नमाज अदा कर परिवार के साथ ईद की खुशियाँ मनाते हैं। इस मौके पर घरों में लजीज पकवानों के साथ साथ सेवई और लच्छा बनाया जाता है, जो काफी स्वादिस्ट होता है।
साकची मस्जिद के पास लच्छा का भी बाजार लग चुका है, जहां लखनऊ, राजस्थान से बने स्पेशल लच्छा की बिक्री हो रही है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार ईद के मौके पर लच्छा की बिक्री खूब होने की उम्मीद है, क्योंकि लोग नए और स्वादिस्ट लच्छा खरीदने के लिए उत्साहित हैं।
जैसे जैसे ईद नजदीक आती जाएगी, वैसे वैसे बाजार में बिक्री और बढ़ेगी। व्यापारियों का कहना है कि वे ईद के मौके पर अपने ग्राहकों को नए और स्वादिस्ट उत्पादों की पेशकश करेंगे, जिससे उनके त्योहार को और भी खास बनाया जा सके।