District level Rally: जमशेदपुर के साकची में 25 मई 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस रैली की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन होटल गंगा रिजेंसी में किया गया, जिसमें प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने रैली की रूपरेखा प्रस्तुत की।प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य देश में संविधान की मूल भावना की रक्षा करना और आम जनमानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
इस रैली में कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नेताओं की उपस्थिति रहेगी, जो रैली को संबोधित करेंगे और लोगों को संविधानिक मूल्यों के संरक्षण हेतु प्रेरित करेंगे।
मुख्य अतिथियों में शामिल होंगे:
प्रदेश प्रभारी के. राजू
सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद
सांसद गुरमीत सिंह सप्पल
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
मंत्री राधाकृष्णन किशोर
विधायक राजेश कच्छप
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ अजय कुमार
यह रैली न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से बल्कि सामाजिक जागरूकता के संदर्भ में भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति समर्थन दिखाएं।