Neemdih Shocking Assault: घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप‚ परिवार में मातम का माहौल

Neemdih Shocking Assault: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के फाड़ेंगा गांव में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद खून-खराबे में बदल गया। अवैध संबंध के चलते उत्पन्न कलह ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बताया गया कि गांव के निवासी हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा एक

Facebook
X
WhatsApp

Neemdih Shocking Assault: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के फाड़ेंगा गांव में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद खून-खराबे में बदल गया। अवैध संबंध के चलते उत्पन्न कलह ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। बताया गया कि गांव के निवासी हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा एक अन्य महिला से संबंध था, जिससे घर में आए दिन विवाद होता रहता था।

मंगलवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई जब हिकिम महतो अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगे और बात हाथापाई तक पहुंच गई। शोरगुल सुनकर उनके दोनों बेटे राहुल महतो (22) और रोहित महतो (18) अपनी मां को बचाने के लिए दौड़े।

मां को बचाने आए बेटों पर हिकिम महतो ने भुजाली से हमला कर दिया। वार इतने गंभीर थे कि दोनों युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिवार और पड़ोसियों की मदद से दोनों को तुरंत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों बेटों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी पिता की तलाश जारी है। इस घटना से गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।

TAGS
digitalwithsandip.com