Jugsalai firing case: जुगस्लाई गोलीकांड का हुआ खुलासा‚ तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

Jugsalai firing case: जुगस्लाई थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ले में 24 अक्टूबर को हुए ज़फर अली गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि

Facebook
X
WhatsApp
Jugsalai firing case: जुगस्लाई गोलीकांड का हुआ खुलासा‚ तीन अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

Jugsalai firing case: जुगस्लाई थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ले में 24 अक्टूबर को हुए ज़फर अली गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने आपसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया था।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह लगभग 2 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध अपराधी जुगस्लाई के खरकाई नदी रेलवे ब्रिज के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम का गठन किया और मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी आरोपी ज़फर अली गोलीकांड में शामिल थे। गिरफ्तार अपराधियों में हयात अहमद, मोईनुद्दीन और शाकिब हुसैन का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया कि इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है और ये क्षेत्र में सक्रिय अपराधी हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से दो स्वचालित पिस्टल, एक पिलेट और तीन खाली खोखा बरामद किए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि ये हथियार हाल ही में ज़फर अली पर हुई फायरिंग में इस्तेमाल किए गए थे।

फिलहाल पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है ताकि घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों या सहयोगियों की पहचान की जा सके।

TAGS
digitalwithsandip.com