Jewellery Theft Solved: एमजीएम थाना क्षेत्र की बड़ी चोरी का खुलासा‚ पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

Jewellery Theft Solved: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में बीते 29 से 30 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस वारदात में अपराधियों ने पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर से करीब 15 से 16 लाख रुपये मूल्य के

Facebook
X
WhatsApp

Jewellery Theft Solved: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में बीते 29 से 30 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस वारदात में अपराधियों ने पोखारी निवासी महेश गौड़ के घर से करीब 15 से 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की थी। घटना उस समय हुई जब महेश गौड़ अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया था और घर पर ताला लगा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने पहले घर का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहनों को उड़ा लिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी साक्ष्य और खुफिया जानकारी के आधार पर कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों — सुंदर कुजूर, रोहित गोप, मनीष राय और विक्की सिंह — को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके पास से चोरी के अनेक आभूषणों सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुंदर कुजूर, मनीष राय और विक्की सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि यह टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है कि इतनी बड़ी चोरी का खुलासा इतनी जल्दी संभव हो सका।फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस यह जांच कर रही है कि चोरी में शामिल अन्य कोई व्यक्ति या गिरोह भी है या नहीं।

TAGS
digitalwithsandip.com