Jamshedpur Violence: टुईलाडूंगरी में हमलावरों का तांडव‚ इलाके में दहशत

Jamshedpur Violence: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Violence: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुईलाडूंगरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 20 से 22 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर हिंदूबस्ती निवासी सुखराज के साथ आए थे और सभी के हाथों में हथियार थे। आरोप है कि अपराधियों ने सरबजीत सिंह को घेर लिया और लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से बेरहमी से पिटाई की। हमले के दौरान सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर पड़े।

हमले के बाद भी अपराधियों का तांडव यहीं नहीं रुका। आरोपियों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया और दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, जिससे आसपास के लोगों में भय और आक्रोश फैल गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल सरबजीत सिंह को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन भी सतर्क है।

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com