Jamshedpur Crime: तुरिया बेड़ा में पुलिस की छापेमारी‚ देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरिया बेड़ा इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक राहुल महतो एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहा था और इसी उद्देश्य से हथियार

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur Crime: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित तुरिया बेड़ा इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक राहुल महतो एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहा था और इसी उद्देश्य से हथियार लेकर इलाके में घूम रहा था।

एमजीएम थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक हथियार के साथ इधर-उधर घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर तुरिया बेड़ा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले राहुल महतो को पकड़ा गया। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

डीएसपी पटमदा वचन देव कुजूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह मुंबई के दादर-खंडाला स्थित एक होटल में बार टेंडर का काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात शंकोसाई निवासी कर्म उर्फ कर्म देव शर्मा से हुई थी।

आरोपी के अनुसार कर्म देव शर्मा ने पहले उसे नौकरी दिलाई, लेकिन बाद में शिकायत कर उसे नौकरी से निकलवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया था। बदले की भावना से आरोपी राहुल ने बिहार से देसी कट्टा खरीदा और कर्म देव शर्मा की हत्या की योजना बना ली।

राहुल महतो हथियार के साथ घूम रहा था और गोली की व्यवस्था करने में जुटा हुआ था। इससे पहले कि वह अपनी योजना को अंजाम दे पाता, पुलिस को इसकी भनक लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

TAGS
digitalwithsandip.com